Ranchi News: विकास भवन रांची में स्वतंत्रता दिवस पर डीडीसी संजय भगत ने फहराया तिरंगा

रांची के विकास भवन परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण और अपर समाहर्त्ता रामनारायण सिंह समेत कई जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रांची : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास भवन, रांची परिसर में गरिमापूर्ण माहौल में झंडोत्तोलन किया गया। उप विकास आयुक्त, रांची संजय कुमार भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर समाहर्त्ता रांची रामनारायण सिंह समेत विभिन्न जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

झंडोत्तोलन के बाद उप विकास आयुक्त संजय भगत ने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर सभी से अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हुए देश और समाज के विकास में बेहतर योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता दें और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में योगदान करें।

लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More