Ranchi News: कांके के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड सेवा समिति ने स्व. राम दयाल मुंडा जी की जयंती पर कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में "जे नाची से बाची" सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने गायन व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं और आदिवासी कला-संस्कृति को जीवित रखने का संदेश दिया।

रांची: शनिवार को झारखंड सेवा समिति कि ओर से महान शिक्षाविद एवं झारखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री स्व राम दयाल मुंडा जी की जयंती पर कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

“जे नाची से बाची” सांस्कृतिक  कार्यक्रम के तहत बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय कि प्राचार्या अंजली गांगुली, झारखंड सेवा समिति के सचिव संतोष कुमार एवं रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारभ पद्मश्री स्व राम दयाल मुंडा के तस्वीर पर मालार्पण कर उन्हें याद कर किया गया।

मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में “गायन प्रतियोगिता” में कक्षा आठ कि दिव्या और श्वेता की जोड़ी ने ऊंचा नीचा पहाड़ पर्वत गीत गायी। वहीं कक्षा नौ कि कामना कुमारी एकल ने छोटा नागपुर गायी। वहीं सुप्रिया, निशा और सुजाता ने करम गीत  गायी। रिंकी नाग एकल ने आंबा मंजर गेल गीत  गायी। रौशनी कुमारी कक्षा नौ जंगल पहाड़ में रहेला हमींन आदिवासी, श्रियंका कुमारी और रानी कुमारी कक्षा 11 की जोड़ी ने पांच रुपया कर पियरी गीत गायी और निधि, रितिका, खुशी, आयुषी कक्षा आठ ने सुंदर झारखंड गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

वहीं नृत्य प्रतियोगिता में खुशी कुमारी कक्षा 12 एकल नृत्य ढोल मं।दर, कक्षा 12 की बच्चियों ने बेरा उगेला, अलका कुमारी एंड ग्रुप धन धन छोटा नागपुर, काजल कुमारी एंड ग्रुप मोर सुंदर झारखंड और संदीप श्रुति, निकिता, बुशरा, संजीवनी, दीपशिखा ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी।

सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। झारखंड सेवा समिति के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम का उद्वेश्य राम दयाल मुंडा के जीवनी को बच्चों के समझ रखना था। साथ ही साथ आदिवासी कला और संस्कृति को जीवित रखना था।

इस अवसर पर बी पी वो मंजुला बिलॉन्ग, रेशमा परवीन, रश्मि कुमारी, सरिता तिर्की, बिंदु कुमारी, सुष्मिता, प्रतिमा कुमारी, सुमन, सतीश नायक सहित कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी गण मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More