Ranchi News: डोरंडा कॉलेज में B.Ed प्रथम वर्ष छात्रों की सहायक सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन
2-1024x614.jpeg)
रांची: शुक्रवार को डोरंडा कॉलेज में B.Ed प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट स्कूल इंटर्नशिप सहायक सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस प्रदर्शनी में प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा स्कूल में उपयोग किए गए सहायक सामग्री को प्रदर्शनी में अपने B.Ed विभाग में दिखाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजकुमार शर्मा ने सहायक सामग्री के उपयोग के महत्व को बताया। उन्होंने यह बताया कि छात्रों की समझ को बेहतर बनाने की प्रक्रिया को आकर्षक बनाने, विभिन्न सीखने की अवधारणाओं को समायोजन करने, याद रखने में, मदद करने में और मूल्यांकन में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण है।
ये उपकरण जैसे चार्ट मॉडल और मल्टीमीडिया जटिल अवधारणाओं को सरल बनाते हैं, छात्रों को विषय में व्यस्त रखते हैं और प्रारंभिक कक्षाओं में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को पूरा करके सीखने के अनुभव को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर सभी शिक्षक मौजूद थे। ये जानकारी कॉलेज के सह मीडिया प्रभारी अवधेश ठाकुर ने दिया।


