Ranchi News: ऑड्रे हाउस में जनजातीय महोत्सव का भव्य समापन, कला-संस्कृति का अद्भुत संगम

रांची: सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान के द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का समापन कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कांके रोड स्थित ऑड्रे हाउस में धूम धाम से समापन किया गया. जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपने झारखंड के मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया.
जनजातीय महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय सहायता अनुदान के अंतर्गत आयोजित किया गया है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार व पद्मश्री महावीर नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे.
वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय लोक कल्याण संघ के संस्थापक चंद्रदेव सिंह, भारतीय लोक कल्याण संघ के सचिव कुणाल सिंह, झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता पी के लाला, कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या प्रेमलता कुमारी, डॉन बोस्को स्कूल कोकर के वरिष्ठ हिंदी अध्यापिका डॉ रीता लकड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, वरिष्ठ रंगकर्मी ऋषिकेश लाल, एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के निदेशक आकाश दीप, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के हिंदी के प्रोफेसर मनीष मिश्रा, संध्या चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव कार्यक्रम के पहले झारखंड के पुरोधा सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व शिबू सोरेन के तस्वीर पर मालार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने नृत्य,गीत, नाटक और गायन के माध्यम से अद्भुत प्रस्तुति दी.
इस अवसर पर झारखंड की कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व कलाकारों ने देश एवं झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया.
1. मनसा हज्जाम मुंडारी लोक नृत्य खूंटी के कलाकारों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के ऊपर मुंडारी नृत्य गीत दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड बाईकीनी नृत्य पेश किया.
2. कुलभूषण डुंग डुंग खड़िया लोक नृत्य दल सिमडेगा ने अद्भुत नृत्य पेश किया.
3.जिंगवा भगत बेड़ो उरांव नृत्य दल ने उरांव गीत, लुहूर गीत और नृत्य पेश किया.
4. एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के आकाश दीप एवं उनकी टीम ने लघु नाटक जरा याद करो कुर्बानी पेश कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया.
5. शिवांगी डांस वर्ल्ड की दिव्या गुप्ता की ओर से बिरसा मुंडा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया.
6. बसंती देवी , बलेश नायक, प्रेम कुमार नागपुरी नृत्य और गीत पेश किया.
इस कार्यक्रम में सभी झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार, जीतेंद्र, काजल आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. यह जानकारी अमन ने दी.


