Ranchi News: जैप-2 के जवान ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कुटे स्थित विस्थापित भवन में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-2) के एक जवान ने गुरुवार की सुबह को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृत जवान की पहचान शिव पूजन रजवार के रुप में हुई है। जवान बोकारो पेटरवार का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुदकुशी के कारण का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी पारस राणा और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More