रांची नगर निगम के कर्मचारियों ने स्थगित किया हड़ताल

रांची: कोरोना वायरस के वजह से रांची नगर निगम के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया। शहरवासियों के लिए स्वच्छ वातावरण को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल त्याग दिया। यह निर्णय रांची नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक में लिया गया।
संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत है। नगर निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से निगम में सभी तरह के काम ठप हो जाएंगे। इसे देखते हुए फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दिया गया है।
इसके अलावा संघ ने सरकार के समक्ष नगर निगम के कर्मचारियों की सेवापुस्त का सत्यापन कराकर सातवें वेतनमान का भुगतान करने की मांग रखी।


