रांची: राजधानी के मेन रोड को जाम से मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस लिया है, वहीं ट्रैफिक पुलिस भी इस काम में हर संभव मदद करने को तैयार है। ऐसे में ट्रैफिक और नगर निगम मिलकर मेन रोड में बैरीकेडिंग कराएंगे ताकि पैदल चलने वालों को जगह मिल सके। वहीं रोड पर भी गाड़ियों की जहां- तहां पार्किंग पर रोक लगाई जा सकेगी। बताते चलें कि अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर राजेंद्र चौक तक जल्द ही व्यवस्था बदल जाएगी।
नगर निगम रूट टेक्निकल और ट्रैफिक को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में इस पर सहमति मिल चुकी है। अब ट्रैफिक पुलिस मेन रोड में वाइट लाइन पर बैरीकेडिंग करेगी। इसके लिए जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। व्यवस्था लागू होने के बाद वाइट लाइन के पीछे केवल पैदल चलने वालों के लिए जगह होगी। इसके अलावा नगर निगम की पार्किंग में गाड़ियां लगाई जा सकेगी। पैदल चलने वालों को मिलेगी राहत मेन रोड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में सिटी बसें चलेगी। जिससे कि जाम की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा पैदल चलने वालों के लिए राहत होगी।
मौजूदा समय में पैदल चलने वालों के लिए मेन रोड पैर रखने की भी जगह नहीं है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। अब मेन रोड के किनारे पेवर्स ब्लॉक बिछाकर रास्ते को दुरुस्त भी कराया जाएगा। मेन रोड को बेहतर बनाना हमारी जम्मेवारी ट्रैफिक पुलिस बैरीकेडिंग का काम कराएगी। संभवत: इस काम का श्री गणेश अगले माह आरंभ हो जाएगा। इस बाबत सबसे पहले गड्ढों व टूटे पेबल ब्लॉक की मरम्मति करायी जाएगी। मेन रोड को बेहतर बनाने की दिषा में हम उचित कार्रवाई करेंगे।