9 ट्रेनें कैंसिल
रांची: मंगलवार को नामकुम- टाटीसिल्वे के बीच बन रहे लो हाइट सबवे के कारण रेलवे ने पावर ब्लाॅक लिया है। इस बाबत 9 पैसेंजर ट्रेन कैंसिल हैं। केवल दो ट्रेन को टाटीसिल्वे तक लाया जाएगा। इसमें रांची- हावड़ा शताब्दी ट्रेन टाटीसिल्वे तक ही आएगी। टाटीसिल्वे तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए रेलवे ने बस की सुविधा उपलब्ध कराई।
[URIS id=8357]
इस दौरान बस रांची स्टेशन से 11 बजकर 45 मिनट पर टाटीसिल्वे के लिए चली। वहीं, रांची- पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस भी टाटीसिल्वे तक आएगी। इस ट्रेन के यात्रियों के लिए भी रेलवे ने बस की सुविधा दी। रांची स्टेशन से दिन के 1 बजे टाटीसिल्वे के लिए बस चलेगी। इन दोनों ट्रेन के आने वाले यात्रियों को टाटीसिल्वे से बस के माध्यम से रांची तक लाया जाएगा। जो ट्रेनें आज रद्द रहीं, उनमें रांची- आसनसोल- रांची पैसेंजर, बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर, टाटा- हटिया पैसेंजर, धनबाद- रांची पैसेंजर, रांची- धनबाद पैसेंजर, देवघर- रांची एक्सप्रेस व रांची- देवघर एक्सप्रेस शामिल हैं।