रांची विवि को मिले सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा: संजय

संसद में शून्यकाल में उठाया मामला
रांची: राजधानी के सांसद संजय सेठ ने बुधवार को लोकसभा के शून्यकाल में रांची विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने का मामला उठाया। कहा कि रांची विवि 1980 में स्थापित शहर के केंद्र में स्थित है। इतिहास के पन्ने इसकी उपलब्धियों से भरे पड़े हैं और ये बड़ी आबादी की आवश्यक्ताओं की पूर्ति भी करता है। इसलिए इसे सेंट्रल विवि का दर्जा मिलना चाहिए।
[URIS id=9499]



