फायर सेफ्टी नहीं होने से रांची विवि के विद्यार्थियों में भय

रांची: गुजरात के सूरत में आग लगने से करीब डेढ़ दर्जन निर्दोश विद्यर्थियों के जान जाने पर संवेदना देते हुए रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थीगण एलर्ट हो गये हैं। इसी बाबत मंगलवार को छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां के विभिन्न काॅलेजों का जायजा लिया। इनलोगों ने इसके बाद कुलपति डाॅ रमेश पांडेय से मिलकर फायर फिटिंग लगाने का आग्रह किया। कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने कहा, कि छात्रों की सुरक्षा मेरा प्रथम प्राथमिता है। अपनी जिम्मेदारी को जल्द से जल्द प्रशासन इस कार्य को करेगी।
मौके पर छात्र-छात्राओं ने कुलपति को हर की कमियों को बारी-बारी से गिनाया। विद्यार्थियों ने आक्रोश को देखते हुये कुलपति ने एक सप्ताह के भीतर सभी कॉलेजों में फायर फाइटिंग की सुविधा, विकलांग छात्र-छात्राओं के लिये विल चेयर की सुविधा, इमरजेंसी गेट बनवाने के अलावे सीसीटीवी दुरुस्त करने, पार्किंग की सुविधा, जल की प्रयाप्त मात्रा में व्यवस्था जैसे जरुरी उपकरणों को मजबूत करने का दिशा-निर्देश दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि हम शिक्षा के लिये उचित मूल्य देते हैं परंतु हमारी जान की कोई परवाह नहीं है।
[URIS id=8357]



