रामगढ़: मिठाई दुकानों पर औचक निरीक्षण

रामगढ़: दीपावली और छठ पर्व के दौरान मिठाइयों का निर्माण, गुणवत्ता, साफ- सफाई को ध्यान में रखते हुए। जिला के खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक टीम गठित कर बुधवार को गोला, चितरपुर और छतरमांडू के विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

टीम में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्वेता अमृता लकड़ा और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार शामिल थे। इस दौरान लड्डू और खोए से बनी मिठाइयों के सैंपल लिए गए ताकि उसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला में भेजा जा सके। जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर संबंधित लोगों और प्रतिष्ठान पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जनता से आग्रह किया कि खाने के लिए सिर्फ उन्हीं रंगों का इस्तेमाल करें, जिस पर एफएसएसएआइ का लाइसेंस नंबर अंकित हो। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का मिठाइयों में मिलावट होने का संदेह हो तो तुरंत अनुमंडल कार्यालय के खाद्य सुरक्षा शाखा में सूचित करें, उन पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ में कहा कि यह जांच जिले के सभी प्रखंडों में आगे भी चलती रहेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More