रामगढ़: जिले के ग्राम पंचायतों में गुरुवार को प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रयोग को बंद करने हेतु एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ के आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार ने शिरकत किया। एसपी ने इस मौके पर लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग ना करने व स्वच्छता को अपनाकर गांधी जी के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। इससे पूर्व बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने इस मौके पर प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। अंत में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सिंगल युज प्लास्टिक को एकत्रित किया गया। इस बाबत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू सति जिला समन्वयक विश्वनाथ सोनी सैकड़ों के अलावे काफी तादात में लोग व विद्यार्थी मौजूद थे।