Ramgarh News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट, गोला में हुई बड़ी बैठक

रामगढ़: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक महत्व और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार के कदमों को रेखांकित करने के लिए डीवीसी चौक,गोला स्थित माँ छिन्नमस्तिका लॉज में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। गोला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के प्रभारी निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, जिला मंत्री बबलू साव, जिला सह कोषाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, छोटानागपुर प्रमंडल के सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विपक्ष द्वारा बिल पास न करने पर जताया रोष
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि जहाँ एक ओर देश महिला आरक्षण और उनके अधिकारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों द्वारा बिल को पास न करना विकास की राह में बाधा उत्पन्न करने जैसा है। अध्यक्ष जितेंद्र साहू और इस कार्यक्रम के प्रभारी दिनेश प्रसाद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और उनके राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए लाया गया है।
इसके आलोक में बिल को पास न करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह नारी शक्ति के प्रति संवेदनहीनता को भी दर्शाता है। इसी के आलोक में 25, अप्रैल को मोहरावादी मैदान में विपक्षी पार्टी के विरोध में आक्रोश रैली निकाली जाएगी जिसमें गोला मंडल से बस द्वारा महिलाएँ-पुरुष भारी संख्या में रवाना होंगे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बिल पास न किए जाने के विरोध में 24 अप्रैल को डीवीसी चौक में विपक्ष के नेताऔं का पुतला दहन किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए और बिल संबंधी बाधाओं को दूर नहीं किया गया, तो संगठन इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाएगा और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रदीप कुशवाहा तथा धन्यवाद ज्ञापन बिकास मणि पाठक ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष हरिश बर्मन, सुरेन्द्र करमाली, माधुरी देवी, मंत्री अनिल कुमार, मंजु देवी, आरती देवी, उज्जवल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सुमन दांगी, झुलन महथा, अजित कुशवाहा, सुधिर महतो आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
( रामगढ़ से सुजीत सिन्हा की रिपोर्ट )


