Ramgarh News: जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गोला की जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी का निधन हो गया है। उनका इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र के विकास और जनसेवा में सक्रिय रूप से जुटी हुई थीं। सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण उनकी पहचान हर वर्ग के लोगों के बीच थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही गोला सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग इसे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

गोला: जानी-मानी हस्ती एवं जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी के निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक और मायूसी का माहौल है। उनके निधन की खबर मिलते ही गोला प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। बताया जाता है कि सरस्वती देवी का इलाज रांची स्थित अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। एक सरल, मिलनसार और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में वे पूरे क्षेत्र में जानी जाती थीं।

सरस्वती देवी लगभग पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। वे हमेशा आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनती थीं और उसके समाधान के लिए प्रयास करती थीं। उनके कार्यों और व्यवहार के कारण क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई थी। उनके असामयिक निधन से पूरा गोला क्षेत्र स्तब्ध और दुखी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र ने एक ऐसी जनप्रतिनिधि को खो दिया, जो हमेशा जनता के हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहती थीं। इस दुखद घड़ी में लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सह

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More