Ramgarh News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

गोला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई की बैठक मंगलवार को गोला के मठवाटांड स्थित आरपीडीएफ कंप्यूटर सेंटर में गोला नगर मंत्री नैतिक पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रामगढ़ जिला प्रमुख डॉ आशीष कुमार उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रम आयोजित करने तथा अन्य विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में आगामी कार्यक्रम के तहत शिक्षक सम्मान समारोह, विद्यार्थी सम्मान समारोह, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर विक्की स्वर्णकार, पवन कुमार, सचिन पोद्दार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।


