रामगढ़: रोटरी क्लब ने निकाली जागरुकता रैली

रामगढ़: रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ ने शनिवार को गोलपार स्थित अल फातिमा गर्ल्स हाई स्कूल के बच्चों के साथ स्वच्छ, स्वस्थ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त शहर के उद्देश्य से एक जागरुकता रैली निकली। रैली गोलपार स्कूल परिसर से निकलकर गांधी चौक होते हुए गोलपार तिरंगा चौक पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली में बच्चों ने अपने हाथों में स्वलिखित, स्व निर्मित स्वच्छता हरियाली स्वच्छ्ता पर्यावरण सुरक्षा एवं प्लास्टिक का इस्तमाल नहीं करने से संबंधित स्लोगन वाली तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। बच्चों को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वृक्ष जल और पर्यावरण संरक्षण हम सबका कर्तव्य है, तभी हमारा आने वाला कल खुशहाल हो पाएगा। कार्यक्रम में क्लब के सचिव अभिषेक सराफ, प्रदीप कुमार सिंह, डाॅ एके बरेलिया, जगदीश सिंह सोनी, डॉ आलोक रतन चौधरी, मदन महेश्वरी, अनिल गर्ग, अल फातिमा हाई स्कूल के अध्यक्ष फखरे आलम, जनाब रईस खान, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में स्कूल की छात्राएं शामिल थीं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More