सामाजिक-मानवाधिकार कार्यकर्ताओं व कानूनविदों ने नारों भरी तख़्तियों के साथ मौन प्रदर्शन किया

रांची। संविधान दिवस/क़ानून दिवस पर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनकी प्रतिमा(भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक)डोरंडा-रांची पर माल्यार्पण कर सामाजिक-मानवाधिकार कार्यकर्ताओं एव कानूनविदों द्वारा नारों भरी तख़्तियों के साथ मौन प्रदर्शन किया गया..तख़्तियों के नारों में कहा कि देश और संविधान को सुरक्षित करें। संविधान की मूलभावना से छेड़छाड़ बंद करो,संविधान भारत की आत्मा है,न्यायाधीश लोया को इंसाफ़ दो,धर्म-खानपान-बोलने की आज़ादी पर पहरा क्यों.? मानवाधिकारों का हनन बंद करो,हर क्षेत्र में संविधान सम्मत आरक्षण लागू हो,नफ़रत की राजनीति बंद करो,संविधान को अक्षरशःअनुपालन हो,संविधान का राज हो,समाज में अभी भी छुवाछुत क्यों है सत्ता.? संविधान भारत की पहचान है जैसे नारों के साथ हुआ …।कार्यक्रम में नदीम खान,जोरम जोराल्ड, अधिवक्ता ए.के.रशीदी,हाज़ी इमरान रज़ा अंसारी,मंतोष यादव,मंज़र इमाम,अधिवक्ता फ़ज़ल करीम,तीर्थ नाथ आकाश, बी.बी.चौधरी,अधिवक्ता रेजाउल्लाह अंसारी,आकाश कुमार,नाहीद तबरेज़, देवकीनंदन,मतिउर रहमान,दानिश रहमानी, नदीम इक़बाल,इबरार रज़ा रिज़वी,नौरीन खानम,डब्लू,मो रमज़ान,इमरान रज़ा,चांद, आतिफ़ खान,नवाज़ चिश्ती,सन्नी,राजू ख़लखो,तबरेज़ अंसारी,मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।



