झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, विकास और सुशासन पर हुई चर्चा

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को झारखंड की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और राज्य के विकास, सुशासन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

नई दिल्ली/रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को झारखंड की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी कि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।

वहीं, राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में बताया कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। साथ ही, राज्य के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

राज्यपाल ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, मुलाकात के दौरान किसी विशेष परियोजना या निर्णय का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More