अमेरिका राष्ट्रपति का न्योता को ठुकराये थे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

रांची: भारत के दिग्गज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Former Prime Minister Lal Bahadur Shastri) का आज जन्मदिन है. लेकिन उनकी जंयती छवि धुधंली होती गई जिस प्रकार उनकी मौत की राज आजतक कोई भी नहीं खोल पाया. जिन्होंने जय जवान,जय किसान का नारा देकर देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया.

आपको बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म मुगलसराय में 2 अक्टूबर 1904 में हुआ था. उसके बाद की शिक्षा हरिश्चन्द्र हाई स्कूल (Harishchandra High School) और काशी विद्यापीठ में हुई. काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि मिलने के बाद उन्होंने जन्म से चला आ रहा जातिसूचक (Genitive) शब्द श्रीवास्तव हमेशा-हमेशा के लिये हटा दिया और अपने नाम के आगे ‘शास्त्री’ लगा लिया.

भारत-पाकिस्तान युद्ध ख़त्म हुए अभी चार दिन ही हुए थे. जब प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हज़ारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “सदर अयूब ने कहा था कि वो दिल्ली तक चहलक़दमी करते हुए पहुंच जाएंगे. वो इतने बड़े आदमी हैं. लहीम शहीम हैं. मैंने सोचा कि उन्हें दिल्ली तक चलने की तकलीफ़ क्यों दी जाए. हम ही लाहौर की तरफ बढ़ कर उनका इस्तकबाल करें.” ये वही शास्त्री थे जिनके पांच फीट दो इंच के कद और आवाज़ का अयूब ने एक साल पहले मज़ाक उड़ाया था.

अमेरिका राष्ट्रपति का न्योता को ठुकराया

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर (Senior journalist Kuldeep Nayyar) के अनुसार शास्त्री को काहिरा जाने से पहले अमरीकी राजदूत चेस्टर बोल्स ने उनसे मिलकर अमरीकी राष्ट्रपति लिंडन जॉन्सन (US President Lyndon Johnson) का अमरीका आने का न्योता उन्हें दिया था. लेकिन इससे पहले कि शास्त्री इस बारे में कोई फ़ैसला ले पाते, जॉन्सन ने अपना न्योता वापस ले लिया था. शास्त्री ने इस बेइज़्ज़ती के लिए जॉन्सन को कभी माफ़ नहीं किया. जब वो कनाडा जा रहे थे तो जॉन्सन ने उन्हें बीच में वॉशिंगटन (Washington) में रुकने का न्योता दिया लेकिन शास्त्री ने उसे अस्वीकार कर दिया.

जब देश लोगों ने नहीं खाया था खाना

लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने बताया कि 1965 की लड़ाई के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति लिंडन जॉन्सन ने शास्त्री को धमकी दी थी कि अगर आपने पाकिस्तान (Pakistan) के ख़िलाफ़ लड़ाई बंद नहीं की तो हम आपको पीएल 480 के तहत जो लाल गेहूँ भेजते हैं, उसे बंद कर देंगे.” उस समय भारत गेहूं के उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं था. तब पीएम शास्त्री ने उन्होंने देशवासियों से कहा कि हम हफ़्ते में एक वक्त भोजन नहीं करेंगे. उसकी वजह से अमरीका से आने वाले गेहूं की आपूर्ति हो जाएगी.

व्यवहार बहुत विनम्र थे शास्त्री

शास्त्री के साथ काम करने वाले सभी अफ़सरों का कहना है कि उनका व्यवहार बहुत विनम्र रहता था. उनके निजी सचिव रहे सीपी श्रीवास्तव (CP Srivastava private secretary) उनकी जीवनी ‘लाल बहादुर शास्त्री अ लाइफ़ ऑफ़ ट्रूथ इन पॉलिटिक्स’ में लिखते हैं, “शास्त्री की आदत थी कि वो अपने हाथ से पॉट से प्याली में हमारे लिए चाय सर्व करते थे. उनका कहना था कि चूंकि ये उनका कमरा है, इसलिए प्याली में चाय डालने का हक़ उनका बनता है.”

प्रधानमंत्री शास्त्री ‘सुपर कम्युनिस्ट’

जब लालबहादुर शास्त्री ताशकंद सम्मेलन में भाग लेने रूस गए तो वो अपना खादी का ऊनी कोट पहन कर गए. रूस के प्रधानमंत्री एलेक्सी कोसिगिन (Prime Minister Alexey Cosigin) फ़ौरन ताड़ गए कि इस कोट से ताशकंद की सर्दी का मुक़ाबला नहीं हो सकेगा. अगले दिन उन्होंने शास्त्री को ये सोच कर एक ओवरकोट भेंट किया कि वो इसे ताशकंद की सर्दी में पहनेंगे. लेकिन शास्त्री ने कोर्ट नहीं पहना. कोसिगिन ने भारतीय प्रधानमंत्री और पाकिस्तानी राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित किए गए सांस्कृतिक समारोह में इस घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि हम लोग तो कम्युनिस्ट हैं लेकिन प्रधानमंत्री शास्त्री ‘सुपर कम्युनिस्ट'(Super communist) हैं.

 सोवियत, भारतीय और पाकिस्तानी झंडा झुका हुआ था

11 जनवरी, 1966 को जब लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ तो उनके डाचा (घर) में सबसे पहले पहुंचने वाले शख़्स थे पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब ख़ां (President of Pakistan Ayub Khan) . उन्होंने शास्त्री के पार्थिव शरीर को देख कर कहा था, ‘हियर लाइज़ अ पर्सन हू कुड हैव ब्रॉट इंडिया एंड पाकिस्तान टुगेदर (यहां एक ऐसा आदमी लेटा हुआ है जो भारत और पाकिस्तान को साथ ला सकता था).’जब शास्त्री के शव को दिल्ली लाने के लिए ताशकंद हवाईअड्डे पर ले जाया जा रहा था तो रास्ते में हर सोवियत, भारतीय और पाकिस्तानी झंडा झुका हुआ था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More