प्रदेश भाजपा ने जनता से की जनता कर्फ्यू सफल बनाने की अपील

रांची: प्रदेश भाजपा ने प्रधानमन्त्री मोदी के आग्रह पर लोगों को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता कर्फ्यू का मकसद कोरोना को हराना है। क्योंकि बारह घंटे की जनता कर्फ्यू कोरोना की चेन टूट सकती है। इससे सार्वजनिक स्थान संक्रमण से मुक्त होंगे इसलिए जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

साथ ही उन्होंने लोगों से 22 मार्च को शाम पाँच बजे से 5 मिनट तक कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्य सेनानी तथा पुलिसकर्मियों के प्रति अपने घरों से ताली, थाली, घंटी, शंख इत्यादि बजाकर उनका अभिनंदन करने का आग्रह भी किया। इनके अलावे प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा झारखंडवासियों द्वारा कर्फ्यू को सफल बनाने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर युवा लगातार जनता कर्फ्यू की बात कर रहे हैं। साथ ही इसे सफल बनाने के लिए जनता एक दूसरे को सतर्क रहते हुए जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह कर रही है।

सांसद सुनील सिंह ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार 12 घंटों में कोरोना की चेन टूटती है। इसलिए लोग कर्फ्यू को सफल बनाने का प्रण लें। विधायक अनंत ओझा ने कहा कि वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना से लड़ने के लिए आज पूरे देश की जनता सामने आई है। कहा कि कल के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जिस तरीके से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं, यह एक बेहतरीन पहल है।

वहीं, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जनता कर्फ्यू का समर्थन राजनीति से ऊपर उठकर सभी विचारधारा के व्यक्तियों को करना चाहिए। क्योंकि यह कदम देश हित में उठाया गया है। नेता विद्युतवरण महतो ने बताया कि प्रधानमन्त्री का आवाह्न दरअसल देश को एक बड़े खतरे से सजग और सतर्क करना है।

महिलाओं से अपील करते हुए प्रिया सिंह पटेल ने कहा कि महिलाएं इस दिन जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान करें और पुरुषों को भी इसका अनुपालन करने को कहें। वहीं प्रदीप वर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी पांच बजे से अगले पांच मिनट तक अभिनन्दन करने को कहा है।

इसके अलावे सत्येन्द्रनाथ तिवारी, समीर उराँव, आदित्य साहू और प्रणव वर्मा ने लोगों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की।

साथ ही 22 मार्च को प्रस्तावित जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, नूतन तिवारी, प्रोफेसर सविता श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश कुमार शुक्ला, दीनदयाल बरनवाल, प्रतुल शाहदेव, अनिल सिन्हा,मिस्फिका हसन, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल, तारीक इमरान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नीरज पासवान, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योति रेश्वर सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सोनाखान सहित अन्य ने भी अपील की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More