Political News: तेजस्वी यादव का सुभाष चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
2-1024x614.jpeg)
कोडरमा: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्योष्टि में शामिल होने जा रहे थे।इस दौरान उनका काफिला झुमरीतिलैया स्थित सुभाष चौक पर रुका। राजद के कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष प्रसाद यादव के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का स्वागत किया।
समयाभाव के कारण वे महज कुछ देर ही रुके और नेमरा के लिए रवाना हो गए। सुभाष चौक पर तेजस्वी यादव ने नेताओ और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। मौके पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव,जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, वरीय नेता डॉ जावेद अख़्तर,कंचन यादव,मनोज रजक,संजय यादव,नगर अध्यछ घनश्याम तुरी, शंकर दयाल यादव मंटू यादव, मनीष यादव, संजय दास, रघुनाथ दास,चरणजीत सिंह, महेश यादव, परवेज खान,दीपक यादव, मो मोजहिर, डॉ कमाल खान, जैकी यादव, अमरजीत कौर, गीता देवी, पप्पू यादव,मो मुबारक,विजय यादव, अनुरुद्ध प्रसाद,पंकज सूर्यवंशी,उमाशंकर यादव,मनोज यादव, रोहित यादव,मनीष मोदी,आदित्य कुमार,किशोरी यादव, अभिषेक राणा,बारूद यादव,सोनी देवी, सुधा रानी, अर्जुन पासवान समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


