नीति आयोग के आकांक्षी जिलों में झारखंड का रैंक सुधरा, सीएम ने दी बधाई

रांची: अपने नागरिकों का जीवन आसान बनाने वाले देश के 100 आकांक्षी जिलों में झारखंड का पाकुड़ तीसरे स्थान पर रहा है। पहले स्थान पर छत्तीसगढ़ का कोंडागांव, तो दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जिला रहा है। नीति आयोग के आकांक्षी जिलों में विकास कार्यों के विभिन्न मानकों के आधार पर जारी डेल्टा रैंकिंग में यह जानकारी दी गयी है। मई, 2019 की डेल्टा रैंकिंग बुधवार को जारी हुई। इस उपलब्धि के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पाकुड़ जिला प्रशासन सहित जनता को बधाई दी हैं। सीएम ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश अनव्रत विकास पथ पर अग्रसर है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More