चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस केंद्र में पुलिस शहीद स्मरण दिवस के अवसर पर जिला पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा पुलिस के जवानों को उनकी शहादत के लिए याद किया गया। अवसर पर पुलिस केंद्र में सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभियान हनुमंत सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम इंद्रजीत माहथा, सीआरपीएफ 174 बटालियन के समादेष्टा डॉ प्रेमचंद्र, सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर नाथू सिंह मीणा (आइ.पी.एस), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर प्रदीप उरांव, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र मंटू यादव सहित जिला बल तथा सीआरपीएफ के अन्य पदाधिकारी एवं हवलदार सिपाही उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों के द्वारा पुलिस स्मरण दिवस परेड में भाग लिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा शहीद हुए पुलिस कर्मियों का नाम पढ़कर शोक सलामी के साथ 2 मिनट के लिए मौन रखकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी आगंतुकों के द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण किया गया। अवसर पर उपस्थित शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप सभी हमारे परिवार के सदस्य की तरह है किसी भी शहीद के परिवार को कोई भी आवश्यकता हो तो तत्काल हमसे संपर्क करें मैं हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार हूं। उनकी पारिवारिक समस्या की जानकारी भी पुलिस अधीक्षक के द्वारा ली गई।