हमारे कार्यकाल में हर माह गायों की सेवा की जाती है: अनु पोद्दार

रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण महिला शाखा द्वारा कांके रोड स्थित सुकूरहुटु गौशाला में गायों के लिये गुड़ और चारा की व्यवस्था की गयी। सत्र 2017-18 समर्पण की अध्यक्ष नेहा पटवारी एवं सचिव अनु पोद्दार ने बताया कि हमारे कार्यकाल में हर माह गायों की सेवा की जाती है। इसके तहत गुरूवार को संस्था के सभी सदस्यों द्वारा कांके रोड स्थित गौशाला में गायों के बीच हरी घास, गुड़ चारे की व्यवस्था की गयी। साथ ही संस्था की सभी सदस्य द्वारा रक्षा का संकल्प लिया गया। गौ सेवा प्रभारी सुमन मंगल एवं ममता गोयल द्वारा उचित व्यवस्था की गयी थी। मौके पर अध्यक्ष नेहा पटवारी, सचिव अनू पोद्दार, सुमन मंगल, ममता गोयल, नेहा, अंकिता, सुजाता, गुड़िया आदि सभी सदस्य मौजूद थी। यह जानकारी संस्था की मीडिया प्रभारी सीमा अग्रवाल ने दी।



