PM मोदी का RAX फोन: दुनिया का सबसे सुरक्षित मोबाइल, जिसे हैक करना असंभव
-1024x614.jpeg)
समृद्ध डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कौन सा मोबाइल फोन है और उसके सुरक्षा फीचर्स क्या हैं, यह सवाल हमेशा लोगों की दिलचस्पी का विषय रहा है। सुरक्षा कारणों से ऐसी जानकारियां आम तौर पर सार्वजनिक नहीं की जातीं, लेकिन एयरटेल के एक ब्लॉग और हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी एक बेहद खास और सुरक्षित फोन RAX (Restricted Access Exchange) का इस्तेमाल करते हैं।
RAX फोन को भारत के C-DoT संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सेना की विशेष फ्रीक्वेंसी पर काम करता है और इसमें तीन स्तर की मजबूत एन्क्रिप्शन प्रणाली है, जिससे इसे हैक या ट्रैक करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। प्रधानमंत्री खुद कॉल नहीं करते हैं, बल्कि उनके प्रधान सचिव की ओर से कॉल शुरू होती है, जिससे सुरक्षा का स्तर और बढ़ जाता है।
इस सुरक्षित RAX फोन से की गई कॉल शुरुआत से ही हैंडसेट में एन्क्रिप्ट हो जाती है, यानी बातचीत बिल्कुल गोपनीय और क्लासिफाइड रहती है। फोन को चलाने के लिए फिंगरप्रिंट आवश्यक होता है — मतलब सिर्फ अधिकृत व्यक्ति ही इसे इस्तेमाल कर सकता है। जब सुरक्षित कॉल की जाती है, फोन स्क्रीन पर कॉल करने वाले की लाइव फोटो आती है, जिससे कोई दूसरा व्यक्ति बनकर बात नहीं कर सकता और फर्जीवाड़े की संभावना समाप्त हो जाती है।
RAX फोन की सुरक्षा एनटीआरओ (National Technical Research Organisation) और डीईआईटीवाई (Department of Electronics and Information Technology) जैसी शीर्ष सरकारी एजेंसियां देखती हैं। इसकी कीमत भारत में सार्वजनिक नहीं है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार सरकार को हर सरकारी यूजर के लिए औसतन ₹2,354 प्रति माह खर्च करना पड़ता है। हालांकि, नेता और बड़े अधिकारी जो RAX फोन इस्तेमाल करते हैं, उनके हैंडसेट आम बाजार में मिलने वाले सामान्य RAX फोन से पूरी तरह अलग होते हैं। ये खास फोन सिर्फ सरकारी अनुमति वाले लोगों को ही दिए जाते हैं।
आज के डिजिटल युग में प्रधानमंत्री समेत सभी बड़े अधिकारियों के लिए RAX फोन को सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प माना जाता है। आम लोगों के लिए भी यह समझना जरूरी है कि डिजिटल कम्युनिकेशन को सुरक्षित रखने के नए तरीके क्या हैं और हम अपनी डिजिटल लाइफ को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं।




