PM Kisan 23rd Installment Released: किसानों का इंतजार खत्म! PM मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, खातों में पहुंचे ₹2,000

PM Kisan 23rd Installment Released: देशभर के किसानों का लंबा इंतजार आज समाप्त हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार 20 जून को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी। केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस योजना का दायरा लगातार बढ़ाती जा रही है। इस बार प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के ऐतिहासिक तीर्थस्थल तारकेश्वर से यह राशि किसानों को समर्पित की।
https://twitter.com/OfficeofSSC/status/2068269087797678357?s=20
तारकेश्वर से मिली किसानों को बड़ी सौगात
यह कार्यक्रम कई कारणों से यादगार रहा। पीएम मोदी ने एक क्लिक में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए पात्र किसानों के खातों में सीधे पैसे पहुंचाए। योजना की शुरुआत से अब तक सरकार किसानों को कुल 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दे चुकी है।
घर बैठे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस
किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे खुद जांचें कि पैसे आए या नहीं।
- pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।
- Farmer Corner में जाकर Beneficiary Status पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना स्टेटस देखें।
योजना के जरूरी नियम क्या हैं?
इस योजना के तहत हर साल ₹6,000 तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में आते हैं। लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिन्होंने:
- जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन करा लिया हो।
- पोर्टल पर e-KYC पूरी कर ली हो।
- बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय रखा हो।
अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Know Your Status‘ विकल्प से अपना भुगतान स्टेटस और लाभार्थी सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।


