पिठोरिया के गांव में खाद्य सामग्री का वितरण

 

पिठोरिया : पिठोरिया थाना के रासजय़हा गांव के मौनाजारा बस्ती में समाजसेवी रूना मिश्रा शुक्ला, रेशमी सिंह और थाना प्रभारी पिठोरिया विनोद राम के द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. खाद्य सामग्री में चावल, दाल, सरसों तेल, नमक सहित अन्य सामान शामिल था.

वितरण से पूर्व सभी ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बतलाया गया. ग्रामीणों के द्वारा यह बतलाया गया कि बस्ती के तीन लोग केरल में फंसे हैं, इस पर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गयी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More