Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी

विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर स्थित सोनपुरवा टांड़ के पास झाड़ियों से मंगलवार को एक 20-22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद किया गया। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से युवक के कमर के ऊपरी हिस्से को जला दिया है। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। पुलिस ने युवक के कपड़ों और जूतों का विवरण जारी कर आम जनता से पहचान करने में सहयोग की अपील की है।

पलामू: जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर के सोनपुरवा टांड़ के पास रोड किनारे झाड़ी से एक अज्ञात युवक का अधजला शव मंगलवार को बरामद किया गया। युवक की कमर के ऊपरी भाग जला हुआ था। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। अगल-बगल के लोगों से भी पूछताछ की गई लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में लाया गया है। अगल-बगल के थानों से संपर्क किया गया है। सीमावर्ती जिलों से भी जानकारी जुटायी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने जानकारी दी की मंगलवार शाम 5.50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक 20-22 वर्ष के युवक का अधजला शव पड़ा हुआ है। सूचना के आलोक में विश्रामपुर थाना से एक टीम मौके पर भेज कर मामले में जांच की गई और शव को कब्जे में लिया गया। अगल-बगल के लोगों से पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। पुलिस अधीक्षक के अनुसार शव की लंबाई 5 फ़ीट 3 इंच है। उजाला कलर का चेकदार फुल शर्ट, काले रंग का जींस पैंट और उजले रंग का जूता पहने हुए है। इधर, विश्रामपुर थाना प्रभारी ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7004918942, 8271991429 और 9334436106 पर सूचना देने की अपील की है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More