Palamu News: सांसद खेल महोत्सव के तहत पाटन के चन्दनपुर में हुआ फुटबॉल खेल का आयोजन

पलामू: सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत पाटन प्रखंड के ग्राम चन्दनपुर के मैदान में विभिन्न खिलाडियों के मध्य फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया जिसमे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए छतरपुर विधानसभा के प्रभारी ईश्वरी पाण्डेय, किशुनपुर मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि सुमन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भोला पाण्डेय तथा पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को किक मारकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मौके पर अभिभाषण के दौरान विधानसभा प्रभारी ईश्वरी पाण्डेय ने कहा कि युवाओं में अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का यह एक भव्य मंच है जो शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है।वहीं सांसद प्रतिनिधि सुमन गुप्ता ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव’’, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है। सांसद प्रतिनिधि भोला पाण्डेय ने कहा कि इस खेल का उद्देश्य ’’फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’’ के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को बढ़ावा देना है।
मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम सतत इस प्रकार के खेलों का आयोजन प्रतिवर्ष कराते रहे हैं ताकि उनके क्षेत्र में छुपी प्रतिभावों को निखारते हुए उन्हें उचित मंच प्रदान की जाये। बताते चले कि सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है जो 2 नवंबर से प्रारम्भ हुई है और 21 दिसंबर तक चलेगी। आज आयोजित होने वाले खेलों में पाटन प्रखंड के क्रमशः किशुनपुर, बनासो, चुरादोहर, सिक्की और चन्दनपुर की टीम ने अपनी शिरकत की।उक्त अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार प्रसाद, कौशल झा, लव सोनी, अमरजीत सिंह समेत खेलों के कोच,पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण की उपस्थिति रही।


