Palamu News: बेटे से विवाद के बाद मां ने खाई दवा की ओवरडोज, हालत नाजुक

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा गांव में 'समूह लोन' के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक 45 वर्षीय महिला अनीता देवी ने दवा की ओवरडोज ले ली। बेटे सुरिन्स कुमार द्वारा लोन के पैसे ले जाने के विरोध और बहस से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। वर्तमान में महिला को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मेदिनीनगर: जिले के पाटन थाना क्षेत्र से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए दवा की ओवरडोज ले ली। वर्तमान में महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी विजयमल की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी का मंगलवार दोपहर अपने बेटे सुरिन्स कुमार के साथ विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह ‘समूह लोन’ के पैसे थे। बेटा घर में रखे समूह लोन के पैसे लेकर कहीं जा रहा था, जिसका मां ने विरोध किया। इसी बहस से क्षुब्ध होकर अनीता देवी ने घर में रखी दवाओं का अत्यधिक मात्रा (ओवरडोज) में सेवन कर लिया।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

दवा खाने के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टर आर.के. रंजन की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है, हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बताई है।

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार व विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More