Palamu News: पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत एक घायल

पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर बरवाडीह गांव के पास रविवार रात पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार आलोक खरवार की मौत हो गई, जबकि सूरज खरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया। पिकअप चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के  जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर बरवाडीह गांव के पास रविवार रात पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने जपला- दंगवार मुख्य सड़क को बरवाडीह गांव के पास जाम कर दिया है। मौके पर हुसैनाबाद और देवरी ओपी पुलिस पहुंची और आग्रह कर जाम हटवाया।

जानकारी के अनुसार पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर सूचना मिलते ही देवरी ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मोटरसाइकिल सवार दोनों घायल को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। बाइक सवार सूरज खरवार और आलोक खरवार बिहार के डेहरी क्षेत्र के मोहनियाबीघा रहने वाले बताये गए हैं। आलोक खरवार की मौत घटनास्थल पर हुई। सूरज खरवार को इलाज के बाद मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उसका इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद चालक पिकअप को छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More