Palamu News: 500 राउंड फायरिंग के बाद आया रिजल्ट, लातेहार बना चैंपियन; पलामू तीसरे स्थान पर

मेदिनीनगर में आयोजित दो दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में लातेहार जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जैप लेस्लीगंज में आयोजित प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा और लातेहार के पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान इंसास, पिस्टल और कारबाइन से कुल 500 राउंड फायरिंग की गई। गढ़वा दूसरे और पलामू तीसरे स्थान पर रहा।

पलामू: दो दिवसीय ‘पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026’ का सफल आयोजन जैप लेस्लीगंज में किया गया। पलामू पुलिस के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

निशानेबाजी में लातेहार का दबदबा

प्रतियोगिता के दौरान इंसास, पिस्टल और कारबाइन से कुल 500 राउंड फायरिंग की गई। बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लातेहार जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया। गढ़वा जिला उपविजेता (द्वितीय स्थान) रहा, जबकि पलामू को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। हालांकि, कारबाइन शूटिंग स्पर्धा में पलामू ने पहला स्थान कब्जाया।

एसपी कपिल चौधरी ने बांटे पुरस्कार

शनिवार को पलामू एसपी कार्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिले के एसपी कपिल चौधरी ने सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि इस तरह की शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की दक्षता, निशानेबाजी और रणनीतिक तैयारियों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, टाउन थाना इंस्पेक्टर सुरेश राम सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More