Palamu News: विराट हिंदू सम्मेलन 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में

मेदिनीनगर: भारत की सनातन स•यता, संस्कृति व परंपरा को बनाये रखने के लिए विभिन्न जाति, संप्रदाय में बंटे हिंदू समाज को वर्तमान परिप्रेक्ष में एकजुट होने की आवश्यकता है। कारण कि आज हिंदू विरोधी शक्तियां अप्रत्यक्ष रूप से सक्रिय होकर हिंदू समाज को कमजोर करने का कुचक्र रच रहे हैं। उक्त बातें हिंदू सम्मेलन समिति के जिला उपाध्यक्ष सोनू नामधारी ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने विष्णु मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जो रचना है उसमें हम सभी हिंदू सिख बौद्ध समेत अन्य छोटी छोटी जाति संप्रदाय में हम बट चुके हैं लेकिन हमारी सभयता व संस्कृति की जड़ सनातन धर्म ही है।
आज हम सभी इससे विमुख हो चुके हैं। उन्होंने समस्त हिंदू समाज के लोगां से आह्वान करते हुए कहा कि बारह अप्रैल को शिवाजी मैदान में होनेवाले विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होकर सफल बनायें। समिति के सचिव कुमार गौरव ने कहा कि आज हिंदू समाज छोटी जातियों में बंटकर छुआछूत , भेदभाव अलग पुजा पद्धति को अपना कर अखंड हिंदू से अलग अलग बंटे हुए हैं। यही कारण है कि हिंदू विरोधी शक्तियां मुगलों व अंग्रेजो के नीति को अपनाकर आज हमें तोड़ने का कुचक्र प्रयास कर रहे हैं जिसमें उन्हें कहीं सफलता मिल रही है। लेकिन आज हम सभी हिंदू समाज एकजुट नहीं होने के कारण वैसी शक्तियों का प्रतिकार नहीं कर पा रहे हैं। गौरव ने समस्त हिंदू समाज से आग्रह करते हुए कहा कि अखंड हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर अपनी शक्ति का एहसास विरोधियों को करायें।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने कहा कि हम सभी हिंदू समाज को आपसी कटुता, मनभेद, मतभेद को त्याग कर सनातन धर्म की मजबूती व हिंदू धर्म की परंपरा व पहचान को बचाने के लिए सभी को एक जुट होने की आवश्यकता है। आज भारत हिंदू राष्ट्र पुर्नस्थापना काल के दौर से गुजर रहा है। इसकी मजबूती के लिए हम सभी हिंदू समाज को एक जुट होने की आवश्यकता है। प्रेस वार्र्ता में उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, रौशन चौरसिया, संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा, प्रचार प्रमुख रोहित पाठक, उप सचिव शुभम प्रसाद, कोषाध्यक्ष विकास तिवारी, गौरीशंकर गुप्ता, विनित पांडेय, राहुल कुमार, सतीश तिवारी समेत कई लोग शामिल थे।


