Pakur News: झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक में एसआईआर अभियान और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

पाकुड़िया: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी पाकुड़िया की एक बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तथा संगठन विस्तार को लेकर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडीआदरणीय जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबेऔर बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देबीलाल हंसदाकमौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा की कि एसआईआर अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए इसका ध्यान आप सब BLA 2 और कार्यकर्त्ता को रखना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं को जागरूक करें और जिन लोगों को दस्तावेज़ या अन्य प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यदि कोई पात्र नागरिक सूची से बाहर रह जाता है तो वह अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो सकता है। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल पार्टी तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की भी है। बैठक को संबोधित करते हुए हरिवंश चौबे जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि इस क्षेत्र में एक भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे।
उन्होंने इसे एक बड़ा सामाजिक कार्य बताते हुए कहा कि अपने गांव, मोहल्ले, टोले और पड़ोस की माताओं, बहनों और भाइयों का नाम जुड़वाना हमारी जिम्मेदारी है देबीलाल हंसदाक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस काम को करो या मरो की तर्ज पर युद्ध स्तर पर करना होगा। यदि किसी का नाम मतदाता सूची से छूट जाता है, तो वह पासपोर्ट, बैंक अकाउंट और रेल सफर जैसी सुविधाओं के साथ-साथ राज्य सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से पूर्णतः वंचित रह जायेगा मौके पर प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक भगत, छोटू भगत, मैनेजर हेमब्रोम, नेगार अंसारी, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू, विश्वाजीत दास, मुसारफ हुसैन, सुभाषनी मुर्मू, बिनोद भगत, परमेश्वर मरांडी, गामालियाल टुडू, तोहिदुल शेख, नेजाम अंसारी, मोईन अंसारी, इक़बाल अंसारी, एनोस मुर्मू, मोतहर अंसारी, मुजीबूल शेख, अनिसूर रहमान, अजीमुद्दीन अंसारी, कन्हैया भगत, हाफजुद्दीन अंसारी सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।


