Pakur News: रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया वृहद विधिक जागरूकता अभियान, बांटे पर्चे

पाकुड़: जिले के अंतर्गत झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में गुरुवार को पाकुड़ रथ मेला में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया।
उक्त कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, याकूब अली, रानी साहा एवं नीरज कुमार राउत ने संयुक्त रूप से मेले में आए दूर-दराज के ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मेले में घूम- घूम कर नालसा के योजनाओं से संबंधित जागरूक पर्ची पुस्तिकाएं वितरण किया गया।
योग्य व्यक्तियों को प्राधिकार द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने, कानूनी समस्याएं आने पर नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करने को कहा गया। लोगों को बताया गया कि डालसा के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स न केवल कानूनी सहायता बल्कि सरकारी योजनाओं से जुड़े समस्याओं का निदान करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। इस दौरान आमजनों के हित में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई।


