Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम
-1024x614.jpeg)
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
पाकुड़: थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लिट्टीपाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उसकी योजना विफल हो गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।


