Pakur News: युवा विधिक साक्षरता माह के तहत पाकुड़ में जागरूकता शिविर, युवाओं को बताए कानूनी अधिकार

पाकुड़ में युवा विधिक साक्षरता माह के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पाकुड़ प्रखंड परिसर एवं माय भारत युवा केंद्र में आयोजित शिविर में युवाओं को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के साथ निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई।
पाकुड़ : युवा विधिक साक्षरता माह के तहत पाकुड़ प्रखंड परिसर एवं माय भारत युवा केंद्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के साथ-साथ निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। इस दौरान नालसा-झालसा की विभिन्न योजनाओं, पीड़ित मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा कानूनी सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में युवाओं को जागरूक किया गया।
साथ ही शिक्षा, खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुटबॉल का वितरण कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।


