Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के निधन पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने जताई संवेदना

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत की मुखिया रोजमेरी मुर्मू के पति एवं झामुमो के जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के निधन की खबर सुनकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद उनके गांव पत्थरघाटा स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि आयनेश सोरेन लंबे समय से झामुमो से जुड़े हुए थे और संगठन के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। वे पार्टी के एक मेहनती, सरल और मिलनसार कार्यकर्ता थे। उनका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा था, इसलिए वे क्षेत्र के लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने परिवार के सदस्यों से कहा कि इस कठिन समय में पूरा झामुमो परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मौके पर छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, टाइगर शेख, मोहर्रम शेख,डार्फी शेख,रेहान शेख, इकबाल हुसैन, अमित माल, शान्तो घोष सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।


