Pakur News: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर आमकोना ग्रामीणों का चक्का जाम, थमा पहिया
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
पाकुड़िया: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर गुरुवार को आमकोना ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया गया। जानकारी के अनुसार 21 मई की रात एक अज्ञात ट्रैक्टर ने आमकोना गांव निवासी रिजाउल मियां को विधायक के घर के पास टक्कर मार दी थी। जिसका इलाज वर्धमान पश्चिम बंगाल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों द्वारा 22 मई को पाकुड़िया थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।
इसी को लेकर आमकोना गांव के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रशासन की प्रतिक्रिया जैसे ही मामले की जानकारी थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो को मिली, वे सुरक्षाबलों के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत के बाद प्रशासन द्वारा मामले में कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा गया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि मामले की पूरी जांच चल रही है और दो दिनों के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से सुबह से चक्का जाम किया जाए।


