जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील

गिरिडीह : कृषक सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान बेचें।औने पौने दाम पर बिचौलिए के पास धान नहीं बेचें।उक्त बातें जमुआ के बीडीओ अमल जी ने सोमवार को चुंगलो पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में कृषकों से कही।उन्होंने कहा कि ग्रेड वन धान के लिए सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2389रुपए प्रति क्विंटल है और 81रुपए बोनस है।सामान्य धान 2369रुपए प्रति क्विंटल है और बोनस81रुपए है।कहा कि किसानों के खाते में एक बार में भुगतान होगा।
कहा कि कृषक अपना आई डी अंचल या प्रज्ञा केंद्र के सहयोग से बना सकते हैं।कृषकों को उपज का सही मूल्य प्राप्त हो इसके लिए सरकार ने समय पर धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला है।कृषक बेखौफ होकर धान पैक्स को दें।
उद्घाटन समारोह में बी सी ओ मदन मोहन सिंह, वी एल डब्ल्यू और धान अधिप्राप्ति केंद्र का विभागीय प्रभारी प्रभात पवन ,चुंगलो के मुखिया विकास मंडल, चुंगलो पैक्स प्रबंधक गोपाल मंडल पंचायत समिति सदस्य बासुदेव मंडल , पैक्स अध्यक्ष मनोज पांडे बालेश्वर मंडल , हम लाल मंडल , मिथलेश मंडल चिंता मनी मंडल सहित कई कृषक उपस्थित थे।
बता दे कि जमुआ में भंडारों,पोबी,प्रतापपुर, चितरडीह,लताकी सहित सात धान अधिप्राप्ति केंद्र एक ही दिन खोला गया।हालांकि धुर गडगी पैक्स का उद्घाटन समारोह पूर्वक नहीं दिखा


