डिजिटल इंडिया के वर्षगांठ पर, प्रज्ञा केन्द्र संचालकों हुए सम्मानित

रांची : डिजिटल इंडिया के चौथे वर्षगांव पर रांची जिला प्रशासन की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागर में आयोजित समारोह में प्रज्ञा केन्द्र संचालकों (वीएलई) को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने प्रशस्ति पत्र देकर वीएलई को सम्मानित किया और भविष्य में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की बात कही।
सिर्फ डिजिटल इंडिया नहीं, स्वरोजगार की भी जयंती-उपायुक्त
समारोह में अपने संबोधन के दौरान रांची उपायुक्त ने कहा कि ये सिर्फ डिजीटल इंडिया की जयंती नहीं, बल्कि स्वरोजगार की जननी की भी जयंती है। श्री रे कहा कि वीएलई और सीएससी का रोल काफी अहम है। पहले के मुकाबले अब वाइड वेराइटी आॅफ सर्विस प्रोवाइड की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सम्मानित नहीं हो रहे हैं उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं, उनका भी रोल अहम है।
जलशक्ति अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करें : उपायुक्त
समारोह के दौरान अपने संबोधन में रांची उपायुक्त ने कहा कि सभी वीएलई अपने क्षेत्र में जलशक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। कहा कि सभी वीएलई और सीएससी संवेदनशीलता के साथ काम करें, आप सरकार के भी अंग हैं और जनता के भी। आप ब्रिज की तरह काम करें ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या न हो। वीएलई और सीएससी ने बढ़िया काम किया है जिसकी बदौलत रांची जिले का राज्य में बेहतर प्रदर्शन किया है।
डिजिटल इंडिया के चौथे वर्षगांठ में सम्मानित दिव्यांग वीएलई
किनजेला मिश्रा, हातमा, कांके
राजीव कुमार, ईटकी
महिला वीएलई जिन्हें मिला सम्मान
नीतू कुमारी, खलारी
सुनीता कुमारी, बुढ़मू
संगीता कुमारी, अर्बन
सम्मानित पुरुष वीएलई
संजय कुमार, अनगड़ा
मो. नेजाम अंसारी, बेड़ो
चंद्रकांत सिंह मुण्डा, बुण्डू
नजीब आलम, बुढ़मू
तजमुल अंसारी, चान्हो
हसनैन अहमद, कांके
बसंत यादव, खलारी
मुष्ताक अंसारी, मांडर
शंकर कुमार सिंह, नामकुम
भारती बाला, राहे
मोरपंत चैधरी, रातू
तौसीफ अहमद, ओरमांझी
ओम पांडे, नामकुम
राजू कुमार तिग्गा, रातू
दानिष अंसारी, रातू
राहुल कुमार, सोनाहातू
आंनदी महतो, सिल्ली
बीरेन्द्र कुमार, कोकर
ई-ब्लाॅक मैनेजर को भी मिला सम्मान
रागिनी कुमारी, नामकुम
रोहित कच्छप, कांके
मनीष सोके, अनगड़ा
दुर्गाचरण मांझी, तमाड़
तारकेश्वर महतो, सिल्ली
आदिल फराज, ईटकी
ऋत्विक प्रिया, नगड़ी
प्रभाकर कच्छप, बेड़ो
पीयूष कुमार जायसवाल, बुण्डू
अंकित संचा तिर्की, मांडर
आरती कुमारी, रातू
शशिभूषण महतो, राहे
रवि शेखर, ओरमांझी
अरमजीत उरांव, खलारी
रश्मि कुमारी, बुढ़मू
ज्योर्तिमय बनर्जी, चान्हो
अमित कच्छप, सोनाहातू
[URIS id=9499]

