New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत

पश्चिम बंगाल, असम और केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। बंगाल में भाजपा और तृणमूल के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है, जबकि असम में NDA की बढ़त और केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार ऐतिहासिक मतदान दर्ज की गई है। विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे सार्वजनिक कर दिए हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि क्या तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी, या भाजपा बंगाल में पहली बार अपनी मजबूत राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने में सफल होगी। गौरतलब है कि 2021 के चुनावी नतीजे अधिकांश पूर्वानुमानों के विपरीत रहे थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले 15 वर्षों से बंगाल की सत्ता संभाल रही हैं। इस बार उनका और उनकी पार्टी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।


बंगाल में कौन आगे? जानिए एग्जिट पोल के प्रमुख अनुमान

2026 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। रिकॉर्ड मतदान के बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों के अनुमान यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि बंगाल की जनता का मिजाज किस दिशा में है और क्या राज्य में बदलाव की लहर है।

चाणक्य एग्जिट पोल – बंगाल: इस सर्वे में भाजपा को 48% वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया गया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 38% मतों के साथ करीब 10 फीसदी पीछे नजर आ रही है। राज्य में 92.93% की रिकॉर्ड वोटिंग के बाद ये आंकड़े भाजपा को बहुमत के जादुई आंकड़े 148 से काफी आगे ले जा सकते हैं। अगर 4 मई के नतीजे इन अनुमानों से मेल खाते हैं, तो यह बंगाल में टीएमसी के डेढ़ दशक पुराने शासन का अंत होगा।


असम में NDA की बड़ी बढ़त के संकेत

New Exit Polls: क्या कहते हैं आज के एग्जिट पोल्स? असम के 12वें पोल में भी भाजपा आगे, बंगाल के अनुमानों का इंतजार
(ग्राफिक्स: समृद्ध झारखंड)

चाणक्य के सर्वे के अनुसार, असम विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन प्रचंड जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। 126 सीटों वाली विधानसभा में NDA को करीब 102 सीटें मिलने का अनुमान है, जो दो-तिहाई बहुमत से भी अधिक है, हालांकि इसमें 9 सीटों का उतार-चढ़ाव संभव है। कांग्रेस नीत गठबंधन महज 23 सीटों तक सीमित रह सकता है।


केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत

New Exit Polls: क्या कहते हैं आज के एग्जिट पोल्स? असम के 12वें पोल में भी भाजपा आगे, बंगाल के अनुमानों का इंतजार
(ग्राफिक्स: समृद्ध झारखंड)

पोल मंत्रा के एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ 88 से 92 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकती है, जबकि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अगुवाई वाला एलडीएफ गठबंधन 42 से 46 सीटों पर सिमट सकता है। भाजपा को 20.2% वोट शेयर के साथ सीटों में मामूली वृद्धि की उम्मीद है।

वहीं, टुडेज चाणक्य के सर्वे में केरल की तस्वीर थोड़ी अलग है, यूडीएफ 69 और एलडीएफ 64 सीटों के साथ लगभग बराबरी पर हैं। ऐसे में भाजपा को मिलने वाली अनुमानित 7 सीटें त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। 4 मई को आने वाले वास्तविक नतीजे ही तय करेंगे कि सत्ता की बागडोर किसके हाथ जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More