नवरात्र पर लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का नया देवी गीत “कब आईबु मयरिया” लॉन्च

रांची: शनिवार को नवरात्र के पावन अवसर पर झारखंड के युवा लोक गायक आशुतोष द्विवेदी जी का नए सुमधुर देवी गीत “कब आईबु मयरिया” यूट्यूब पर रिलीज़ की गई। रांची के प्रसिद्ध हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के संचालक रंजन कुमार ने पोस्टर का अनावरण एवं आशुतोष द्विवेदी ऑफिशियल यूट्यूब पर ऑनलाइन अपलोड कर के किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जेएससीए के आजीवन सदस्य राजीव रंजन, समाजसेवी दीपक दुबे जी सहित कई संगीत प्रेमी उपस्थित थे। नवरात्र पर लोक गायक आशुतोष द्विवेदी ने भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सहयोग से भक्तिमय माहौल बनाने व नौ दिनों तक मां की उपासना करने को लेकर भक्तों के बीच उनकी महिमा को जन जन पहुंचाने को लेकर भोजपुरी देवी गीत “कब आईबु मयरिया” गीत बनाया है।
इस गीत के प्रोड्यूसर कुणाल सिंह सचिव भारतीय लोक कल्याण संस्थान लिरिक्स मुकेश, म्यूजिक हर्ष उपाध्याय, आशीर्वाद -दयानंद पांडेय पुजारी शक्ति स्रोत संघ दुर्गा मंदिर कांके रोड रांची है। आशुतोष द्विवेदी जी का यह गीत बिहार, झारखंड व यूपी के लोग काफी पसंद करेंगे।
यह जानकारी अमन ने दी।


