NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: आकाश इंस्टीट्यूट, गिरिडीह की मेधावी छात्रा आर्या पलक ने NEET UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 651 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1973 हासिल कर गिरिडीह जिले तथा आकाश इंस्टीट्यूट का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
आर्या पलक की इस शानदार उपलब्धि पर गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आर्या के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महापौर ने आकाश इंस्टीट्यूट, गिरिडीह के शिक्षकों एवं प्रबंधन की भी सराहना की, जिन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर आकाश इंस्टीट्यूट, गिरिडीह के प्रबंधन ने आर्या पलक को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इसी का परिणाम है कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर रहे हैं।
आर्या पलक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा आकाश इंस्टीट्यूट, गिरिडीह के सतत मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन वातावरण को दिया।
आकाश इंस्टीट्यूट, गिरिडीह परिवार ने आर्या पलक को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


