NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन

गिरिडीह: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और आज के संसद मार्च के समर्थन में गिरिडीह जिला में एक दिवसीय प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च इंकलाबी नौजवान सभा, आईसा, एपवा, अखिल भारतीय किसान महासभा, झामस और भाकपा-माले के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया गया।
प्रतिवाद मार्च गिरिडीह हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर सुभाष चंद्र बोस चौक होते हुए जेपी चौक पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ और “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारे लगाए गए।
नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि दिल्ली सरकार ने वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को चादर में लपेटकर ले गया और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इससे साफ झलकता है कि मोदी सरकार डरपोक है।
अखिल भारतीय किसान महासभा के वरिष्ठ नेता पूरन महतो ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही को भारत के युवा समझ गए हैं। अब मोदी सरकार का सत्ता से बाहर जाना तय है।
आरवाईए नेताओं असगर अली और माले नेता मनोवर हसन_ ने कहा कि भाजपा सरकार आंदोलन से डरती है। युवा जाग गया है और सरकार को भागना फिक्स है।
जिला कमिटी सदस्य _राजेश सिन्हा, मनोवर हसन बंटी, कन्हैया पांडे, रामलाल मुर्मू, सलामत अंसारी, शंकर पाण्डेय और मसूदन कोल ने कहा कि गिरिडीह के युवा जागें। आईसा और इंकलाबी नौजवान सभा सोनम वांगचुक के साथ लगातार खड़ी है। लाल झंडा संघर्ष में साथ-साथ चला है और चलता रहेगा।
मार्च में शामिल रहे
मार्च में अखिलेश राज, चुन्नू तबारक, एकराम अंसारी, असावा खातून, रानी पाण्डेय, बिंदु सिंह, रामलाल मुर्मू, भीखन अंसारी, सलामत अंसारी, शेखर सिंह, जमीर अंसारी, आफताब अंसारी, हबीब अंसारी, दीपन सिंह, मुस्तकीम अंसारी, बहादुर भोक्ता, अशोक पासवान, मनोवर हसन बंटी, रंजीत यादव, मो0 असगर अली, रीतलाल वर्मा, अरुण वर्मा, मो0 राजा, मो0 बबन, शेख सगीर अंसारी, अरसद साह, बिट्टू सिंह, गौशाला सिंह, साक्षी सिंह, पप्पू सिंह, लक्ष्मण सिंह, तोरण लाल, सुनदेव सिंह, अरविंद सिंह, लखन कोल, भीम कोल, मोहन कोल, मनोहर कोल, किशोर राय, परसादी राय, मधुसूदन कोल, कादमा, प्रदीप कोल आदि शामिल थे।


