एनसीसी कैप्टन लखबीर सिंह सेवानिवृत

रांची: एनसीसी के सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) लखबीर सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत हुए। कैप्टन लखबीर सिंह ने अपने 33 साल के सेना काल में बेहद अनुकरणीय अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा व नेतृत्वकर्ता का परिचय दिया। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों तथा देश के विभिन्न राज्यों में अपना योगदान दिया। कार्यकाल के दौरान इन्हें दो बार बेहतर प्रदर्शन हेतु सेनाध्यक्ष द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके उत्कृष्ट सेवा के कारण आनरेरी कैप्टन की उपाधि दी गयी।
इस मौके पर बटालियन में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 3 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अभिजात कश्यप, लेफ्टिनेंट कर्नल रणजीत झा, सेना मेडल, सूबेदार राधे भगत सहित अन्य अधिकारी व कैडेट्स शामिल हुए।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More