साहित्य की दुनिया की प्रथम वर्षगांठ पर देश के विभिन्न कवि-कवयित्री का साहिबगंज में होगा समागम

साहिबगंज : साहित्य की दुनिया की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर साहिबगंज में राष्ट्रीय साहित्य समागम सह कवि सम्मेलन का आयोजन अ.म.ख. पंचायत भवन चौक बाजार में किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 40 ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं कवि-कवयित्री अपनी कविता का पाठ कर साहित्य रचना का व्याख्यान करेंगे। साथ ही साथ इसमें स्थानीय साहित्यकार और कवि भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में साहिबगंज जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव, डीएफओ मनीष तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला कॉलेज साहिबगंज की प्राचार्य डॉ राधा सिंह उपस्थित रहेंगी।

सभी साहित्यकार एवं कवि को साहित्य की दुनिया की ओर से अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया जाएगा।

बताते चलें कि साहिबगंज जिले में लगभग 25 वर्षों के बाद इस प्रकार का भव्य आयोजन साहित्य के क्षेत्र में किया जा रहा है। साहित्य और कविता यह मानव और मन मस्तिष्क की उपज होती है। आंख जो देखता है, मन वैसा ही सोचता है और उसे शब्दों में व्यक्त करता है। चाहे वह हास्य कविता हो या समसामयिक गंभीर मुद्दे, राजनीतिक चरित्र, चेहरे सभी का समावेश कर शब्दों में आलोचना के साथ व्यंग के माध्यम से संदेश भी जाता है।

दो दिनों तक साहिबगंज जिला वासियों को साहित्य के महाकुंभ में डुबकी लगाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है एवं इसमें जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उपायुक्त के साथ.साथ डीडीसी प्रभात कुमार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। स्थानीय विधायक अनंत कुमार ओझा की भी मदद मिल रही है। स्थानीय आयोजन समिति के सदस्य लगभग 15 दिनों से कड़ी मेहनत कर इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। साथ ही साथ शहरवासियों का सहयोग मिल रहा है। जिले भर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, बुद्धिजीवी एवं अन्य सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर संध्याकालीन तक चलेगा। कविताओं का पाठ चलता रहेगा। इसमें साहिबगंज के युवा कवि भी भाग लेंगे।

रंजना लता, समस्तीपुर, बिहार
स्मृति झा, समस्तीपुर, बिहार
असरार दानिश, समस्तीपुर, बिहार
छाया जोशी, पूर्णिया, बिहार
शशिकांत शशि, सहरसा, बिहार
डॉ कुमारी भारती, जमशेदपुर, झारखंड
निर्दोष कुमार जैन, धनबाद, झारखंड
प्रवीण पांडे, लखनऊ, यूपी
खालिद हुसैन सिद्दीकी, लखनऊ, यूपी
डॉ शरद नारायण खरे, मंडला, मध्य प्रदेश
डॉ मनोज, फगवाड़इया, पंजाब
मनोज पंजारिया, अलवर, राजस्थान
सुरेश मिश्रा, मुंबई, महाराष्ट्र
अभय पांडे वशिष्ठ, नागपुर, महाराष्ट्र
रवि कानेकर, नागपुर, महाराष्ट्र
देवेंद्र मुसाफिर, नागपुर, महाराष्ट्र
प्रीति शुक्ला, नागपुर, महाराष्ट्र
रमा लड्ढा, खामगांव, महाराष्ट्र
योगिता तलोकर, रायपुर, छत्तीसगढ़
रामरतन श्रीवास, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
चंद्रकांत खोटे, जाजपुर, छत्तीसगढ़
देव प्रसाद पात्रे, मुंगेली, छत्तीसगढ़
पंकज जोहरी, गुरुग्राम, हरियाणा

सहित अन्य कवियों का शुभागमन साहिबगंज की धरती पर हो रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्था में सूत्रधार कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव, संयोजक वृंद डा, रंजीत सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, आनंद मोदी, साहित्य की दुनिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, भगवती रंजन पांडे, डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, डॉक्टर ममता विद्यार्थी, बच्चन कुमार पाठक, स्वागत अध्यक्ष गोपाल चोखानी, रेणु बाला कुमारी सहित कई साहित्य प्रेमीजन आयोजन की सफलता के लिए जुटे हुए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More