गिरिडीह: घर सहित लाखों की सम्पति जलकर नष्ट

गिरिडीह: जमुआ प्रखण्ड क्षेत्र के करिहारी गाँव में शनिवार दिन के करीब 02 बजे उमेश यादव पिता स्व. बोधी महतो के घर में अचानक आग लगने से घर सहित लाखों की सम्पति जल कर नष्ट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार करिहारी निवासी उमेश यादव के घर मे रखा पुवाल में बिजली के सॉर्ट सर्किट के कारण दिन के करीब 02 बजे अचानक आग लग गई। जिसे देख घर के आंगन में धान भींगा रहे उमेश यादव तथा उसकी पत्नी ने हो हल्ला करने लगे। जिसे सुन जब तक गांव वाले पहुंचे तब तक घर मे रखे सारे संपत्ति जल चुका था। वहीं घटना का खबर पाकर हिरोडीह थाना प्रभारी फैज रब्बानी अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर आग बुझाने में सहयोग किया। जबकि ग्रामीणों ने भारी मसक्कत के बाद करीब दो घण्टे बाद मोटर लगा कर आग बुझाने में सफलता पाई। इस आगजनी में घर मे रखे दो क्विंटल चावल, तीन क्विंटल धान, दो चौकी, धान बेच कर रखा हुवा 10 हजार रुपया, घर के अंदर सभी कपड़ा सहित सभी तरह के कागजात पूरा खपरैल मकान जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद थाना प्रभारी सहित मुखिया संजय कुमार यादव ने संवेदना व्यक्त करते हुए बीडीओ से मुवावजे दिलाने की बात कही। मुखिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली आवास दिलाने की बात कही है। वहीं घटना का जायजा लेने पहुँचे राजस्व कर्मचारी सम्भु विश्वकर्मा ने लाखों की छति बताया। वहीं आग बुझाने के दौरान हरिशंकर शर्मा, राजन सिन्हा, सत्यानन्द शर्मा, धर्मेंद्र यादव, विनय यादव, अजय राम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More