नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी रालोजपा, झारखंड में तेज़ी से बढ़ा रही संगठन

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड में संगठन का विस्तार कर रही है और आगामी नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती से अकेले लड़ने की तैयारी में है।

गिरिडीह : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रा.लोजपा) झारखंड में अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है और आगामी नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती से अकेले लड़ने की तैयारी में है। यह जानकारी रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने गिरिडीह में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

राजकुमार राज ने कहा कि पार्टी के विलय या किसी अन्य दल में शामिल होने की बातें पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि नगर निकाय चुनाव पार्टी आधार पर कराए जाएं और जल्द से जल्द रोस्टर जारी किया जाए, ताकि सभी राजनीतिक दल समय पर अपनी तैयारी पूरी कर सकें।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रालोजपा राज्यभर में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। इसके तहत पूरे झारखंड में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है, जो अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त बना रहे हैं और जनता के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचा रहे हैं। राजकुमार राज ने दावा किया कि रालोजपा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी और नगर निकायों में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More