नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करेगा: सिफरान अख़्तर

कांग्रेस नेता सिफरान अख़्तर ने झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान की भावना के अनुरूप बताया तथा जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

साहिबगंज। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया है। कांग्रेस पार्टी के राजमहल प्रखंड उपाध्यक्ष सिफरान अख़्तर ने इसे लोकतंत्र और संविधान की भावना के अनुरूप बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत ट्रिपल टेस्ट पूरा कराकर सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने न तो ट्रिपल टेस्ट कराया और न ही पिछड़े वर्गों के अधिकारों को लेकर गंभीरता दिखाई, जबकि वर्तमान सरकार ने संवैधानिक प्रावधानों और न्यायालय के आदेशों का पालन कर चुनाव का रास्ता साफ किया है। आगे पार्टी उपाध्यक्ष सिफरान अख्तर ने कहा कि नगर निकाय चुनाव से शहरी विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट जैसी सेवाओं में सुधार होगा और जनता के चुने हुए प्रतिनिधि शहरों का संचालन करेंगे। उन्होंने लोगों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More